दुधि: जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, 25 दिन पहले हुए थे गुमशुदा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र से लगभग 25 दिन पहले लापता हुए 74 वर्षीय बुजुर्ग का शव ककरी खदान के ऊपर स्थित पहाड़ी पर एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मौत करीब तीन सप्ताह पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार ग्राम रेहटा निवासी 74 वर्षीय शुकरूल पुत्र भुलन बीते 10 जून को अचानक घर से लापता हो गए थे।