बांधवगढ़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की राशि, उमरिया की 1.08 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भिंड जिले के लहार से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर उमरिया जिले की 1 लाख 8 हजार 1 लाड़ली बहनों के खातों में कुल 15 करोड़ 85 लाख 91 हजार 900 रुपये की राशि भेजी गई। सीधा प्रसारण आंगनवाड़ी में देखा