पथरिया: सागर मार्ग उमराहो के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बहन के विवाह का सामान लेकर लौट रहा था
Patharia, Damoh | Apr 16, 2026 पथरिया के सागर मार्ग पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 वर्षीय पुष्पेंद्र रैकवार की मौत हो गई। वह परिवार के साथ बहन के लग्नोत्सव का सामान लेकर दमोह से लौट रहा था। उमराहो के पास सड़क किनारे उतरते ही तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, पंचनामा व पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, मामला दर्ज कर जांच शुरू की।