चंदौसी: गुमथल गांव में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा
गुमथल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुमथल गांव में भव्य शोभायात्रा शाम 5:00 बजे के करीब निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जाहरवीर मंदिर से हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया। शोभायात्रा जाहरवीर मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख चौराहों और तिराहों से होते हुए पुनः जाहरवीर मंदिर पहुंची,