शिवपुरी नगर: लापरवाही पर भड़के कलेक्टर: जनपद सीईओ खुद संभालें कमान, वरना नपेंगे; मनरेगा और आवास कार्यों में ढिलाई पर थमाए नोटिस
शिवपुरी जिले में ग्रामीण विकास की योजनाओं और निर्माण कार्यों की कछुआ चाल पर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज बुधवार की दोपहर 1 बजे आयोजित एक हाई-वोल्टेज समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने दोटूक शब्दों में जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को चेतावनी दी है।