पटना ग्रामीण: चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र से 120 किग्रा गांजे के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार
चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर ROB के नीचे एक चार पहिया वाहन में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के मादक पदार्थ के साथ मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो ट्रॉली बैग और एक बोरी से 34 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अतिरिक्त 85 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।