शामली: झिंझाना थाने की पुलिस ने पंजाब निवासी 2 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, डोडा पोस्त बरामद
Shamli, Shamli | Apr 17, 2026 शुक्रवार की शाम 5 बजे शामली के झिंझाना थाने से बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर के रूप में पटियाला पंजाब निवासी कैलाश और जोनी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 24 हजार कीमत का करीब 2 किलो 986 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ है। केस दर्ज कर लिया गया है।