इटावा: जसवंतनगर इलाके के जोनई के पास पार्सल ट्रक अज्ञात वाहन से टकराया, चालक की केबिन में फंसकर हुई मौत
Etawah, Etawah | May 25, 2025 जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत जोनई चौकी के सामने रविवार तड़के करीब 4 बजे बनारस से जयपुर जा रहा एक पार्सल ट्रक अज्ञात बड़े वाहन में पीछे से टकरा गया, इससे पार्सल ट्रक का चालक संदीप सिंह पुत्र अहिवरन सिंह निवासी किशनपुर थाना अजीतमल औरैया केबिन में फंसकर उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को निकलकर दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम कराया।