इटावा: सदर इलाके के बाइस ख्वाजा रोड पर नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, दो दोस्त हुए घायल
Etawah, Etawah | May 25, 2025 सदर इलाके के बाइस ख्वाजा रोड पर नीलगाय को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार दो दोस्त घायल हो गए। दोनों पछायगांव से इटावा आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।पीछे आ रहे कार सवार ने कार पलटी पड़ी देख उसमें फंसे दोनों युवकों की मदद कर उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल भेजा जहां से सैफई रेफर किया गया