इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस को DCM ने पीछे से मारी टक्कर, बस सवार यात्री बाल-बाल बचे
Etawah, Etawah | May 25, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे ITI चौराहे कट पर शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि 2 बजे रसूलाबाद से राजस्थान जा रही स्लीपर बस कट पर इटावा से सवारियां बैठाल रही थी। तभी पीछे से आई तेजरफ्तार अनियंत्रित DCM ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मारदी। घटना में बस में सवार सवारियां बाल-बाल बच गयी और बस व DCM क्षतिग्रस्त हो गई।