मुज़फ्फरनगर: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मेंआम आदमी पार्टी के द्वारा मेरठ रोड पर किया प्रदर्शन पुलिस ने रोका
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं के द्वारा मेरठ रोड पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा उन्हें वहीं पर रोक लिया गया। जिस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा केजरीवाल से डरी हुई है इसलिए उन्हें गिरफ्तार कराया गया।