मुज़फ्फरनगर: साकेत कॉलोनी स्थित एक स्कूल में चल रही इमानदारी की पाठशाला, बिना टीचर और सीसीटीवी कैमरो के बच्चे दे रहे नकलहीन परीक्षा
साकेत कॉलोनी के सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए ईमानदारी की पाठशाला चलाई जा रही है। इस स्कूल के बच्चे बिना किसी टीचर व CCTV कैमरा नकलहीन परीक्षा देते हैं साथ ही स्कूल में बच्चों के जरूरी सामान संबंधी सरस्वती सम्मान घर की व्यवस्था भी की गई है जहां बच्चे स्वम सामान लेकर बॉक्स में पैसा डालते है और स्वम हिसाब-किताब रखते है।