मुज़फ्फरनगर: ग्राम घिस्सूखेड़ा में मांगेराम त्यागी ने निर्दलीय प्रत्याशी सुनील त्यागी के समर्थन में की बैठक, भारी समर्थक रहे मौजूद
चरथावल क्षेत्र स्थित ग्राम घिस्सूखेड़ा में गुरुवार को त्यागी भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया और आगामी लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुनील त्यागी को पूर्ण रूप से समर्थन देने की क्षेत्र वासियों से अपील की। इस बैठक में उन्होंने प्रत्याशी सुनील त्यागी को जनता से भारी संख्या में वोट देने की अपील की।