जिलाधिकारी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोक लिया। ऐसे में पुलिस के साथ आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई।