मंझनपुर: मंझनपुर इलाके में थाने में शिकायत से बौखलाए दबंग पर महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, एसपी से की गुहार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक दबंग व्यक्ति पर घर में घुसकर अभद्रता, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को लगभग 4 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।