पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, हम सीएम नीतीश कुमार के मजबूरियों को समझ रहे हैं
राजवंशी नगर स्थित 10 सर्कुलर रोड में रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए में जाकर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। हम उनकी मजबूरी को समझ रहे हैं कि कंप्रोमाइज करना पड़ता है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने इशारों इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा है।