पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा जनता ने तय कर लिया है कि पीएम, नरेंद्र मोदी ही बनेंगे
राज्यसभा सांसद संजय झा और जदयू नेता ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने रविवार को सीएम नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। जहां संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता ने यह तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन से कहीं कोई लड़ाई ही नहीं है।