पटना ग्रामीण: बेऊर जेल के गेट से शराब के साथ युवक गिरफ्तार,
पटना के बेऊर जेल गेट रेड अलर्ट इलाके में शराब और सिगरेट के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की चकमा देने के लिए शराब को दूध की बोतल में रखा गया था। जेल प्रशासन और बेउर थाने की पुलिस गिरफ्तार युवक से यह पता लगाने में जुटी है कि जेल के अंदर किसके लिए शराब लेकर यहां पहुंचा था।