इंदौर: भाजपा महिला मोर्चा ने राजवाड़ा पर दी पश्चिम बंगाल की डॉक्टर को श्रद्धांजलि, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की करी मांग
Indore, Indore | Aug 16, 2024 इंदौर के राजवाड़ा पर पश्चिम बंगाल की महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मृतक डॉक्टर को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान उन्होंने इस घटना के आरोपियों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाने की मांग भी की। साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम पर भी कई कटाक्ष किए।