इंदौर: झंडा लगाने के दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम, पुलिस ने लाइनमैन के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, बंबई बाजार की घटना
Indore, Indore | Aug 16, 2024 इंदौर के पंडरीनाथ थाना क्षेत्र के बंबई बाजार इलाके में झंडा लगाने के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चे मोहम्मद अरशान देहलवी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से वह झुलस गया। वही इस मामले में घायल बच्चे का उपचार निजी अस्पताल में लगातार जारी है। जहां उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से भी बाहर है। इस मामले में घायल के पिता के द्वारा शिकायत थाने पर दर्ज कराई है।