इंदौर: जनवरी से जुलाई माह तक आर्मी अफसर बनकर धोखाधड़ी के 70 मामले क्राइम ब्रांच में हुए दर्ज, ₹20 लाख से अधिक की हुई धोखाधड़ी
Indore, Indore | Aug 16, 2024 इंदौर में आर्मी ऑफिसर बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने के 70 मामले 1 जनवरी से जुलाई माह तक क्राइम ब्रांच में दर्ज हुए हैं। जिसमें 20 लाख से अधिक की राशि इन धोखेबाजों के द्वारा लोगों से वसूली गई है। जिसके खिलाफ लोगों के द्वारा क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लाख से ज्यादा की राशि अब तक वापस करवाई है।