बहराइच: राजी चौराहा इलाके में खौलते तेल से झुलसे युवक का इलाज जारी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजी चौराहा के पास खौलता तेल गिरने से युवक झुलस गया। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक सामान लेने के लिए राजी चौराहा गया था। तभी अचानक पैर फिसल गया और खौलता तेल उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गया। जिसका इलाज जारी है।