उधवा: एसआईआर को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने किया वीसी, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय के कक्ष में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से एसआईआर कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वीसी के दौरान राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड में चल रहे एसआईआर कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया।