भरगामा: ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 65.76 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गया गिरफ्तार
नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत भरगामा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65.76 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।