सरमेरा: सरमेरा के बड़ी घरियारी गांव में नानी के भोज में शामिल होने आए युवक की चाकू मार कर की गई हत्या
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी घरियारी गांव में नानी के भोज में शामिल होने आए एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना मानाचक और घरि यारी के बीच स्थित निगार के समीप हुईं।मृतक पटना जिला के भदौर थाना अंतर्गत डुमरिया गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रीत महतो के करीब 20 वर्ष से पुत्र भगवन कुमार है।