कोलायत: कोलायत के कोटड़ी में रा..उ.मा.वि. में दो दिवसीय कोटड़ी खेल महोत्सव का आगाज, खिलाड़ियों में उत्साह दिखा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी में दो दिवसीय 'कोटड़ी खेल महोत्सव' का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य तरुणा गोठवाल ने की।