डीग: डीग महल की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण होगा, 70 लाख का प्रस्ताव जयपुर भेजा गया
Deeg, Bharatpur | Jul 31, 2026 ब्रज की ऐतिहासिक धरोहर और देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र डीग महल के संरक्षण की दिशा में पुरातत्व विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। महल परिसर में स्थित नंद भवन, हरदेव भवन और ऐतिहासिक वॉटर टैंक की मरम्मत एवं संरक्षण के लिए करीब 70 लाख रुपये का प्रस्ताव अधीक्षण पुरातत्वविद् कार्यालय, जयपुर को भेजा गया है।