कांके: रांची के बुधिया बगान के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Apr 6, 2026 रांची के बुधिया बगान के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मालगाड़ी के चपेट में आया था जहां उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए, फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव अपने कब्जे में ले लिया है।