शुक्रवार को विदिशा आए आईजी अभय सिंह ने एसपी रोहित काशवानी और उनकी जिलेभर की टीम को बधाई देते हुए पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत विदिशा जिले में अच्छा कार्य किया गया इसके लिए यहां की पुलिस और साइबर सेल बधाई के पात्र है। वहीं एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि जिलेभर में चलाए गए इस ऑपरेशन मुस्कान के तहत नवंबर महीने मे कुल 70 बालिकाओं को खोजा।