बुढ़ार: सोन नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बुढार थाना क्षेत्र के जरवाही सोन नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी शनिवार सुबह 7 बजे सामने आई है।