हुज़ूर: सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) टीम
Huzur, Bhopal | Jun 24, 2026 राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी ।यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन तक कमिश्रर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) सिग्नलिंग सिस्टम की जांच करेगी। यह टीम भोपाल पहुंच गई है।