बदायूं: हथिनी भूड़ गांव में पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 6, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के हाथिनी भूड़ गांव के रहने वाले 27 वर्षीय नन्हे पुत्र ओंमकार की पत्नी अपने मायके चली गई। तो उसका पति उसे बुलाने गया। लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्से में नन्हे ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन नन्हे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।