विधानसभा चुनाव 2025 एवं दीपावली पर्व के मद्देनज़र अरवल पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिले के प्रत्येक चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर विशेष गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।