सुबह से चौराहे पर खड़ी 108 एम्बुलेंस, आखिर क्या है राज... ???
थाना हजीरा क्षेत्र अंतर्गत हजीरा चौराहे के पास शनिवार सुबह से एक डायल 108 एम्बुलेंस लावारिस अवस्था में खड़ी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार एम्बुलेंस काफी समय से वहीं खड़ी है, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एम्बुलेंस वहां किस कारण से खड़ी है या उसमें कोई तकनीकी खराबी आई है।
संबंधित विभाग अथवा पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।