कोठी महल: अहमदाबाद के श्रद्धालु ने महाकालेश्वर मंदिर में 30 किलो चांदी से निर्मित पगड़ी व मुकुट अर्पित किए
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण सामने आया। अहमदाबाद निवासी महेश भाई भगवान दास ठाकुर ने भगवान महाकाल को लगभग 30 किलोग्राम चांदी से निर्मित पगड़ी, मुकुट, गंगाजी मुकुट, सूर्य किरण मुकुट, चंद्रमा, मुंडमाला, कुंडल, डमरू, रुद्राक्ष माला, त्रिपुंड, नेत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस भेंट के लिए उन्हें पुरोहित अनंत गुरुजी,