धरमजयगढ़ में पुरुंगा कोल ब्लॉक को लेकर ग्रामीण फिर से सडक़ों पर उतर आए हैं। किसी की कीमत पर जमीन नहीं देने पर अड़े ग्रामीणों ने वन भमि के डायवर्सन करने का विरोध किया। उन्होंने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया। रायगढ़ के धरमजयगढ़ में पुरुंगा कोल ब्लॉक का आवंटन अडाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स को हुआ।