उदयपुर: उदयपुर के सरगवा सब स्टेशन क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, सीएम और अधिकारियों को ईमेल से की शिकायत
सरगवां सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति प्राप्त करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 7 से 8 घंटे बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में यह समस्या आमजन के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद रखी जाती है,