बछवारा: बछवारा प्रखंड में दिव्यांगों के अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन पर बैठक आयोजित
दिव्यांगों के अधिकार संरक्षण,संवर्धन एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लेकर बछवारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक सोमवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित हुई। दर्जनों की संख्या में दिव्यांग एवं विभिन्न संगठन के लोग शामिल हुए।विभिन्न प्रकार की योजना परियोजनाओं पर विचार विमर्श हुआ।