मुज़फ्फरनगर: नगला राई में संदिग्ध बाइक पकड़ने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की, तीन सगे भाई गिरफ्तार, आरोपी अब माफी मांगते आए नजर
चरथावल थाना क्षेत्र के नगला राई गांव में संदिग्ध बाइक पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की कर दी और बाइक ले जाने से रोक दिया, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी माफी मांगते नजर आए। थाना प्रभारी ने कहा, कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।