बक्सर: बक्सर में RPF की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार 3 स्मार्टफोन बरामद
Buxar, Buxar | Jun 18, 2026 रेल यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले चोरों पर आरपीएफ ने कहर गुरुवार को बरपाया। बक्सर स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेनो से मोबाइल चोरी करने वाले 2 शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटाढ़ी निवासी रघु कुमार चौहान और औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर निवासी भृगु मुनि यादव के रूप मे हुई है