साहिबगंज: सामुदायिक पुलिसिंग की अनूठी पहल, 300 लोगों को गुम और चोरी हुए मोबाइल लौटाए गए
साहिबगंज:सामुदायिक पुलिसिंग की अनोखी पहल, 300 लोगों को लौटाए गए गुम और चोरी हुए मोबाइल साहिबगंज। सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को सभागार में मोबाइल पुनः वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन 300 लोगों को उनके मोबाइल वापस सौंपे गए, जिनके मोबाइल गुम हो गए थे या चोरी हो गए थे और जिनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी।