नानपारा: मटेरा पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, चार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज
मटेरा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है। यह कार्रवाई देर रात छापेमारी के दौरान की गई, जिसमें अवैध रूप से चल रहे खनन कार्य का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस को अंमवा मौलवी और सखौली गांव के बीच लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिल रही थी। मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष ने की