बेगूसराय: सूरज भवन टाउनशिप में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का जिला कन्वेंशन हुआ आयोजित, मौके पर कर्मियों को लेकर पहुँचे सीटू नेता
सूरज भवन टाउनशिप में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का जिला कन्वेशन आयोजित किया गया। इस कन्वेंशन में भाग लेने स्थल पर सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह दर्जनों सीटू से जुड़े मोबाइल टावर कामगार लेकर पहुँचे। इस दौरान सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जिला कन्वेंशन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा कर्मियों को शोषित किये जाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाऊंगा।