बेगूसराय: बेगूसराय रेलवे स्टेशन से पकड़े गए झपट्टा मार चोर का सदर अस्पताल में पुलिस ने कराया मेडिकल, भेजा जेल
बेगूसराय रेलवे स्टेशन से झपट्टा मार चोर का शनिवार को सदर अस्पताल में पुलिस ने मेडिकल करा कर उसे जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को 02 चोर एक व्यक्ति का मोबाइल झपट्टा मारकर भाग रहे थे, पीछा करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी एक व्यक्ति को अन्य मामले में पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है।