बेगूसराय: समाहरणालय परिसर से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को किया गया रवाना, DM ने दिखाई हरी झंडी
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान के दौरान ईवीएम से वोटिंग करने में लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने रवाना की हैं। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया की लोगों को ईवीएम के प्रति जागरूक करने के लिए इन वाहनों को रवाना किया गया है।