बहराइच: बहराइच में नेपाली तस्कर न्यायालय से फरार, स्मैक के साथ पकड़ा गया था, पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
बहराइच में मोतीपुर थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया नेपाली स्मैक तस्कर गुरुवार को न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी को बुधवार रात 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। SP विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलई गांव से गिरफ्तार किया गया था। जो फरार हो गया हैं। पुलिस तलाश में जुट गई है।