बिधनू थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर रेप करने के आरोपी विकास गौतम को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया उप निरीक्षक नवीन शर्मा के नेतृत्व में अभियुक्त को स्वर्ण जयंती विहार से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।