रानीगंज: गौरा पूरे बदल गांव में नशेड़ी पड़ोसी से परेशान व्यक्ति ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, बच्चों के सामने भी करता है नशा
फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे बदल गांव निवासी आशीष शुक्ला ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। उन्होंने मगलवार को दिन में 10:30 बजे के आसपास थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। आशीष शुक्ला ने बताया कि उनका पड़ोसी अक्सर घर आकर गाली-गलौज करता है और मारपीट करने पर उतारू रहता है। वह फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देता है।शिकायत के