झालरापाटन: एडीएम ने ईओ को फोन पर जमकर फटकारा, नगर परिषद निरीक्षण में ईओ समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
झालावाड़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे नगर परिषद का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी (ईओ) सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर एडीएम भार्गव ने नाराजगी व्यक्त की और फोन पर ईओ को कड़ी फटकार लगाई। एडीएम ने बताया कि पिछले कई दिनों से नगर परिषद में कामकाज अनियमित चल रहा है,