भगवानपुर: प्रखंड में 142 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण मतदान में गुरुवार सुबह करीब सात बजे से शाम के छह बजे तक भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के कुल 142 मतदान केंद्रों पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती के नेतृत्व में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के कुल 142 मतदान केंद्रों को 15 सेक्टरों में रखा गया था।